03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की इस लुभावनी घोषणा पर अटका यूपी और पंजाब की सियासत का पेच

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के चुनावी मैदान में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की बड़ी घोषणा पर यूपी और पंजाब की सियासत का पेच फंस गया है। 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की यह घोषणा अब धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही है।

  • हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा

दरअसल, ऊर्जा मंत्री बनने के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने सात जुलाई को यूपीसीएल में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार घरेलू उपभोक्ताओं हर महीने 100 यूनिट बिजली फ्री देगी। जिनका बिल 200 यूनिट का आएगा, उन्हें 50 फीसदी यानी केवल 100 यूनिट का ही शुल्क देना होगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर परिवार को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था।  माहौल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मैदान में उतरे थे। उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनी तो वह 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, जिसकी उनके पास पूरी योजना भी है।

घोषणाओं के इस माहौल में सबसे पहले आप कूदी। इसके बाद हरक की घोषणा को इसके पलटवार के तौर पर देखा गया। इसके बाद हरीश रावत की घोषणा को इस लुभावने माहौल का हिस्सा माना गया। सूत्रों के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री हरक की घोषणा पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इनकार कर चुका है। चूंकि अगले साल उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के चुनाव होने जा रहे हैं। लिहाजा, केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड की इस घोषणा से बाकी राज्यों की सियासत को प्रभावित नहीं करना चाहता। प्रदेश में 100 यूनिट बिजली की यह घोषणा इसी सियासी पेच की भेंट चढ़ गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस बात की आशंका है कि उत्तराखंड में 100 यूनिट फ्री देने का वादा करेगी तो बिजली की किल्लत से जूझ रहे यूपी, पंजाब जैसे राज्यों में इस चुनावी घोषणा का दबाव बनेगा।

 

Hot this week

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...

Baini-Bhuli सहायता राशि पर हरीश रावत का भाजपा पर हमला, बोले- बाकी महिलाएं कहां जाएंगी?

एफएनएन, देहरादून : Baini-Bhuli उत्तराखंड में सहायता राशि को...

Topics

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img