03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गैस से प्रभावित लोगों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के आजाद नगर में जहरीली गैस से प्रभावित हुए अफसरों, जवानों और स्थानीय लोगों का हाल जानने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट आज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही अस्पताल में भर्ती अफसरों और अग्निशमन व एनडीआरएफ जवानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जवानों के इस अदम्य साहस ने लोगों को बड़ी मुसीबत से बचा लिया। अजय भट्ट ने चिकित्सकों से भी उपचार संबंधी जानकारी ली और कहा कि किसी के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए। इसके साथ ही इस घटनाक्रम के लिए दोषी लोगों पर भी उन्होंने सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही।

भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा जिला अस्पताल में की गई ऑक्सीजन की व्यवस्था आज गैस प्रभावित लोगों के लिए वरदान बनी है। अजय भट्ट के साथ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी के साथ ही बड़ी संख्या में नेता मौजूद थे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चीमा हॉस्पिटल भी गए, जहां उन्होंने सिरसा मोड़ पर हुई दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। भट्ट ने कहा कि सरकार पूरी तरह से घायलों और मृतकों के परिवार वालों के साथ खड़ी है। आपको बता दें कि इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img