03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाबालिग भतीजी से ताऊ ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) ने भतीजी से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 61 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड जमा नहीं करने के स्थिति में एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा. घटना मार्च 2023 की है.

घटना पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र की है, जहां मवेशियों को चुगाते हुए ताऊ ने अपने रिश्ते की 16 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. साथ ही किसी को इसकी सूचना देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद ताऊ ने भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. नाबालिग ने जब पेट दर्द की शिकायत अपनी मां से की तो मां बेटी को लेकर बेरीनाग अस्पताल पहुंची जहां नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला.

इसके बाद प्रसव पीड़ा होने पर नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया. पूछताछ में नाबालिग ने इसके लिए गांव के रिश्ते के ताऊ को जिम्मेदार बताया. पूरे मामले में नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंगोलीहाट थाने में आईपीसी की धारा 323, 506, 376 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

इसके बाद मामला विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) शंकरराज के न्यायालय में चला. दोनों पक्षों को सुनने के बाद उन्होंने दोष सिद्ध करार देते हुए 50 वर्षीय ताऊ को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने धारा 376(2) आईएन(3) के लिए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित किया. जबकि धारा 506 के तहत 7 साल कठोर कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई. अर्थदंड नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं, आईपीसी की धारा 323 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड की सुनाई. अर्थदंड नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. दोष सिद्ध की सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के डीडीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक डीडीहाट निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली डीडीहाट में तहरीर दी गई कि सचिन निवासी ग्वेता कनालीछीना द्वारा नवंबर साल 2023 में उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे वह गर्भवती हो गई. तहरीर के आधार पर कोतवाली डीडीहाट में अभियुक्त सचिन के विरुद्ध धारा 376 भारतीय दंड संहिता और 5/6 पॉक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद आरोपी 25 वर्षीय सचिन कुमार को पिथौरागढ़ के पीपली तिराहा, कनालीछीना से गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ेंः- उत्तराखंड में 2906 पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img