03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला ऊधमसिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : फोन पर 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को ऊधमसिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 14 जुलाई 2022 को एक व्यक्ति द्वारा किसान फरुख को फोन से मोबाइल नंबर पर 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई, साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई गई तथा फरूख को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। दर्ज शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा धारा 384/506 ipc पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कांडपाल चौकी प्रभारी बगवाड़ा कोतवाली रुद्रपुर ने की।

घटना में त्वरित कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रभारी एसओजी से संपर्क कर वादी द्वारा बताए गए फोन नंबर की वजानकारी प्राप्त कर सुरागरसी व पतारसी की गई। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा आज फिरौती मांगने वाले व्यक्ति परब सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिद्धू को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

परभ सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम ग्वारी गोटिया हरिहर भारूवा पोस्ट ऑफिस पचपेड़ा थाना व तहसील बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना में प्रयुक्त सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img