03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Udaipur Violence: छात्र देवराज का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार, उदयपुर में तनाव बरकरार; पुलिस तैनात

Spread the love

 

एफएनएन, उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी में घायल हुए 10वीं क्लास के छात्र देवराज की चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद सोमवार को मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद शहर में तनाव फैल गया, जिसकी वजह से पुलिस ने धारा 144 लगाकर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। देवराज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि छात्र की मौत से कुछ समय पहले ही उसकी बहन ने अस्पताल में देवराज की कलाई पर राखी बांधी थी।.

छात्र का हुआ अंतिम संस्कार

छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह ले जाया गया था, जिसके बाद शव को परिवार को सौंपा दिया गया। मंगलवार सुबह छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार को तब हुई थी सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास के छात्र अयान शेख ने देवराज को चाकू घोंप दिया था, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था।

हिरासत में लिया गया आरोपी छात्र

इस घटना के बाद उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और लोगों की भीड़ ने कारों में आग लगाकर पथराव किया। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

छात्र की मौत के बाद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदू संगठनों ने चाकूबाजी का विरोध किया

वहीं, घटना के बाद कई हिंदू संगठनों ने भी चाकूबाजी का विरोध किया, जिससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और बढ़ गया। शहर में अशांति को देखत् हुए जिला प्रशासन ने फौरन कार्रवाई कर मामल को शांत करवाने की कोशिश की।

छात्र अयान का घर जेसीबी से ध्वस्त किया गया

पुलिस अधिकारियों ने आरोपी छात्र अयान के घर को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि घर वन भूमि पर बना था, इसलिए मौजूदा नियमों के तहत इसे ध्वस्त किया गया।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img