03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूसीसी समिति का कार्यकाल 15 दिन और बढ़ा, फरवरी में ड्राफ्ट रिपोर्ट मिलने की संभावना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब फरवरी के दूसरे पखवाड़े तक ड्राफ्ट रिपोर्ट आने की संभावना है। शुक्रवार को समिति का कार्यकाल समाप्त हो रहा था।

समिति का चौथी बार कार्यकाल बढ़ा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 समान नगारिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन को रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। इसके बाद समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया गया। 27 सितंबर 2023 को समिति का चार माह का विस्तार दिया गया। इस दौरान समिति द्वारा सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने की संभावना जताई जा रही थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

सीएम ने भी जल्द रिपोर्ट मिलने के संकेत दिए थे, लेकिन साथ ही संभावना थी कि सरकार कुछ समय के लिए समिति को एक और विस्तार दे सकती है। चूंकि, समिति अपने निर्धारित कार्यकाल के दौरान सरकार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट नहीं दे पाई, इसलिए सरकार ने उसका कार्यकाल 15 दिन बढ़ा दिया। अब माना जा रहा कि फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े तक विशेषज्ञ समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img