03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले दो संदिग्ध युवक अरेस्ट, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद

एफएनएन, रामनगर: शहर में दो युवक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. इन युवकों के पास से चाकू भी बरामद हुआ है. ये दोनों संदिग्ध युवक रामनगर के लट्ठा क्षेत्र में बैठे हुए थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ चल रही है.

सोमवार देर शाम को रामनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक दिखाए दिए हैं. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अवैध चाकू, तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को रामनगर के लट्ठा महादेव मंदिर कोसी रोड के किनारे मंदिर की दीवार के बगल से घेराबंदी करते हुए गिरप्तार किया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि हमें मुखबिर से सुचना मिली कि दो लोग अवैध तमंचा, अवैध कारतूस, अवैध चाकू के साथ बैठे हुए हैं. नयाल ने बताया कि सूचना पाकर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व पुलिस कर्मियों द्वारा लट्ठा महादेव मंदिर कोसी रोड के किनारे से सौरव लाल निवासी टंकी चौराहा वाल्मीकि बस्ती खताड़ी रामनगर को एक अदद देशी तमंचा 12 बोर तथा 2 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया. उसके साथ दानिश कसार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें:- निलंबित अफसर रामजी शरण के समर्थन में आया एसोसिएशन, PCS अफसरों ने ACS कार्मिक से निलंबन वापस लेने की उठायी मांग

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img