Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में जमीन के मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या

रुद्रपुर में जमीन के मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या

  • प्रीत नगर में हुई घटना, फ़ोर्स तैनात

एफएनएन, रुद्रपुर : जमीन के मामूली से विवाद में प्रीत नगर (मलसी) में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे इसी गांव के हैं जो हल्द्वानी काठगोदाम में तैनात एक दरोगा के रिश्तेदार बताए जाते हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की है। प्रीत नगर के रहने वाले गुरु कीर्तन और गुरूपेज पुत्र अजीत सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान इसी गांव के रहने वाले राकेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा व शिवम और शुभम का ट्रैक्टर गुरु कीर्तन के खेत की मेड पर चढ़ गया। इस बात को लेकर विवाद के बाद राकेश कुमार व अन्य घर से असलाह निकाल लाते है। उन्होंने फायरिंग कर दी जिसमें दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, सीओ अमित कुमार आदि मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया है। गांव के गांव में तनाव के मध्य तनाव दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments