03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

एफएनएन, देहरादून : ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस  हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाना इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया  ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था।

बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रेलर चालक बृजपाल पुत्र बलवंत सिंह रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची।

चालक बलवंत सिंह ने बताया कि ट्रेलर में जेसीबी ऑपरेटर भी सवार था। जिसके बाद जेसीबी ऑपरेटर की रात में तलाशी की गई, मगर वह नहीं मिल पाया । शुक्रवार सुबह उसकी दोबारा खोज की गयी जिसमें आपरेटर का शव यहां गहरी खाई से मिला। मृतक की पहचान मनोज निवासी लोहाघाट चंपावत के रूप में की गई। पुलिस द्वारा शव को गहरी खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश भेजा गया।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img