03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

व्यापारी नहीं बेच सकेंगे कांवड़ से संबंधित सामग्री, आदेश जारी, नाराजगी

एफएनएन, देहरादून : कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। कांवड़ यात्रा रद्द होने से धर्मनगरी हरिद्वार के व्यापारियों में रोष है और व्यापारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। हरिद्वार में अपर रोड पर आक्रोशित युवा व्यापारियों ने “व्यापारियों को जहर दे दो, हम जीना नहीं चाहते” जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर उग्र प्रदर्शन किया।

इन युवा व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने पहले चारधाम यात्रा बंद कर दी तो अब कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगा दी है उनका कहना है कि आज व्यापारी भूखमरी की कगार पर है पर सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है उनसे व्यवस्थाएं नहीं संभाल रही हैं, सूबे के मुखिया जगह-जगह कार्यक्रम कर रहे क्या उसे कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़ेगा। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए जल्द ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ करें अन्यथा आंदोलन को मजबूर होंगे।

उत्तराखंड में कांवड़ मेला अब स्थगित हो चुका है और ना ही कांवड़ से जुड़े श्रद्धालु उत्तराखंड में एंट्री कर पाएंगे ऐसे में कांवड़ से संबंधित सामान बेचने वाले व्यापारियों को भी साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर कावड़ से संबंधित सामग्री बेची गई तो उन पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा इसके लिए पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाकर तमाम व्यापारियों को इस बारे में जानकारी दी है कोरोनावायरस लगातार आती लहरों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुंभ मेले से सीख लेते हुए कांवड़ मेला स्थगित कर दिया है ऐसे में अप पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है पुलिसकर्मी शहर के अप्पर रोड हर की पैड़ी भीमगोडा मोती बाजार विष्णु घाट बाजार रामघाट बाजार सब्जी मंडी बाजार बड़ा बाजार में लगातार इसको लेकर निर्देश देते रहे हैं पुलिस ने साफ कर दिया है कि कांवड़ मेला स्थगित होने के बावजूद बाजार में कोई भी व्यापारी इससे जुड़ा सामान और कपड़े नहीं बेचेगा लेकिन कोई भी व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया गया तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img