03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तो हल्द्वानी जेल में पिटाई से हुई थी प्रवेश की मौत

Spread the love
  • सीजीएम नैनीताल ने दिए बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

 

एफएनएन, रुद्रपुर : हल्द्वानी जेल में एक बंदी की पिटाई से मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल मनिंदर मोहन पांडे ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडेश्वरी, काशीपुर ( ऊधमसिंह नगर ) के रहने वाले प्रवेश कुमार को 3 मार्च को पुलिस ने पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर 5 मार्च को हल्द्वानी जेल भेज दिया था। अगले ही दिन शाम 5 बजे प्रवेश के परिवार वालों को सूचना मिली कि जेल में प्रवेश की बीमारी के कारण मौत हो गई है। अगले दिन प्रवेश के परिवार वाले हल्द्वानी जेल पहुंचे तो उन्हें मोर्चरी हाउस हल्द्वानी बुला लिया गया और वही पंचनामा भरकर शव मृतक की पत्नी भारती के सुपुर्द कर दिया गया। प्रवेश की मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। प्रवेश के अंतिम संस्कार के बाद 13 मार्च को राहुल श्रीवास्तव नानक नाम के व्यक्ति ने भारती को फोन कर बुलाया और रमेश के साथ जेल में हुई ज्यादती के बारे में बताया। राहुल ने बताया कि परेशान होने पर प्रवेश ने जेल में हल्ला किया जिस पर जेल के बंदी रक्षकों ने डंडे-पटे और लात घूसो से इतना पीटा कि वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में भारती की ओर से हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में एसएसपी नैनीताल को भी पत्र दिया गया, इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी पत्र दिया गया है। आख्या तलब की गई इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल की ओर से जेल में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रसाद यादव, कृति नैनवाल, देवेंद्र रावत, हरीश रावत पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश न्यायालय द्वारा किए गए हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img