03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज, नीम करोली बाबा के दरबार में भव्य मेला शुरू

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल :  नीम करोली बाबा महाराज और कैंची धाम की ख्याति देश-दुनिया में प्रसिद्ध है. हर साल 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है और इस दौरान महामेला लगता है और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है.

इस साल भी आज 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीम करोली बाबा का कैंची धाम आश्रम अपने चमत्कारों के कारण प्रसिद्ध है. कहा जाता है यहां जो भी आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है.

नीम करोली बाबा के विश्वभर में कई आश्रम हैं. लेकिन नैनीताल का कैंची धाम आश्रम सबसे बड़ा है. नीम करोली बाबा को भी यह स्थान बहुत प्रिय था और उन्होंने 15 जून 1964 को कैंची धाम आश्रम की स्थापना कराई थी. यहां नीम करोली बाबा का समाधी स्थल भी है.

  • स्थापना दिवस पर कैंची धाम में लगा महामेला

वैसो तो हर रोज यहां भक्तों का तांता लगा रहता है. लेकिन 15 जून को स्थापना दिवस के दिन यहां महामेला लगता है और भक्तों भी भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि, आज यहां लगभग 2 लाख भक्त पहुंच सकते हैं. बुधवार के दिन ही आश्रम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने बाबा के दर्शन किए. सभी श्रद्धालुओं को भोजन भी कराया गया. वहीं कल से ही आश्रम में नीम करोली बाबा के जयकारों के साथ लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं. कुछ श्रद्धालु तो सड़क किनारे से ही हाथ जोड़कर बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं.

  • नीम करोली बाबा को लगेगा मालपुए का भोग

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी भक्त पहुंचते हैं और स्थापान दिवस भी भव्य तरीके से मनाया जाता है. स्थापना दिवस पर नीम करोली बाबा को मालपुए का भोग भी लगाया जाता है. बाबा को भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

इस साल कैंची धाम में मालपुए का भोग तैयार करने के लिए मथुरा के सोंख गांव से 45 कारीगर पहुंचे हैं. साथ ही कैंची धाम ट्रस्ट के कई लोग भी इसमें अपना सहयोग दे रहे हैं. वहीं प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के ट्रस्ट द्वारा दिल्ली से 35 क्विंटल कागल की थैलियां भी मंगवाई गई हैं.

  • आज रातभर दर्शन कर पाएंगे भक्त

आज कैंची धाम आश्रम सुबह से लेकर रातभर खुला रहेगा. मंदिर के आसापस टेंट भी लगाए गए हैं, जिससे भक्त वहां आराम कर सके. मंदिर समिति और प्रशासन की तरफ से कैंची धाम के स्थापना दिवस पर लगने वाले महामेले को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है और भक्तों के लिए शटल सेवा भी लगाई गई है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img