03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जब तक बिल वापस नहीं होता, डटे रहेंगे किसान : पड्डा

  • किसानों ने की कृषि कानून को रद्द करने की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : भारतीय किसान यूनियन ने तीनो कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम जगदीश कांडपाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले कई माह से किसान सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आज हाईवे जाम करने का ऐलान था, परंतु गन्ना सीजन होने के कारण किसान संयुक्त मोर्चा ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द कृषि कानून वापस किए जाएं और जो निर्दोष किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे रद्द किया जाए। जिन किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

अन्यथा किसान उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पडड़ा, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरवंत सिंह राज किरण, करमजीत सिंह, मिंटू बाजवा, कर्म दीप सिंह ,प्रभजोत सिंह, गुरबीर सिंह, चरणजीत सिंह, खड़क सिंह आदि शामिल थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img