03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

झोंपड़ी में आग लगने से जिंदा जले तीन बच्चे, पिता की हालात नाजुक

Spread the love

एफएनएन, फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत में शनिवार मध्य रात्रि बंजारों की बस्ती में एक झोंपड़ी में आग लग गई। उसमें सो रहे तीन बच्चों के लिए झोंपड़ी चिता बन गई। सो रहे परिवार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। पिता की हालत भी गंभीर है।

आग ने खाक की झोंपड़ी

घटना शनिवार रात 11 बजे की है। डेरा बंजारा में रहने वाले शकील पत्नी नेमजादी, अनीश, सामना और रेशमा के साथ सो रहे थे। अज्ञात कारणों से लगी आग ने जब पूरी झोंपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद परिवार को जानकारी हुई। जिससे वह बाहर नहीं निकल पाए।

घटना में नेमजादी को छोड़कर चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और एंबुलेंस बुलाकर सभी को ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां अनीश और सामना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शकील और रेशमा को आगरा रेफर कर दिया। आगरा में रेशमा की भी मौत हो गई।

काबुल हाउस के 15 भवनों पर गरजा जेसीबी का बुलडोजर, कोर्ट ने दिया था आदेश

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय ने बताया कि रात एक बजे अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। पिता की हालत गंभीर है। मां ज्यादा नहीं झुलसी है।

  • बन रहा था पीएम आवास, झोंपड़ी में चली गईं तीन जान

शकील के परिवार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। झोंपड़ी के पास ही मकान बन रहा था। दीवारें खड़ी हो गई थीं। लिंटर पड़ना बाकी थी। इसीलिए परिवार झोंपड़ी में सो रहा था।

Hot this week

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Topics

Almora में फर्जी TET प्रमाणपत्र से नौकरी का खुलासा, तीन सहायक शिक्षक निलंबित

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में...

Dehradun : हरिद्वार रोड पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Dehradun हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर उस समय...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img