03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले नहीं समझते स्वच्छता के मायने : जेपी नड्डा

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। सरयू गोमती के संगम बगनाथ की धरती कुली बेगार आंदोलन के जन्मभूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आजादी के आंदोलन की भूमि कहा जाता है। भाजपा की विशेषता है कि चुनावी सभा में जब आते हैं तब दमभर के कहते हैं कि हमने विकास किया है, जबकि अन्य पार्टियां व्यक्ति व समाज को बांटने का काम करती हैं।

सोमवार को नुमाइशखेत मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं। विधायकों को जिताकर कुर्सी पर बैठाने नहीं बल्कि आने वाले समय की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने आए हैं। भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियां परिवार की पार्टी बनकर कर रह गईं

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जनधन खाते खोलकर भारत के गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। 1971 में इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। लेकिन गरीबों के खाते नहीं खुल पाए। 2014 तक केवल बैंकों में पौने तीन करोड़ खाते थे। जो अब 40 करोड़ है। करोनाकाल में इन खातों में पांच-पांच सौ रुपये डाले गए। उत्तराखंड के 26 लाख 83 हजार खातों में यह पैसा आया।

  • पीएम मोदी ने 11 करोड़ शौचालय बनाए

कहा कि चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को स्वच्छता के मायने समझ नहीं आते। 1966 में राम मनोहर लोहिया ने भारत की महिलाओं के खुले में शौच को लेकर मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ शौचालय पूरे देश में बनाए हैं। जिसमें पांच लाख 22 हजार उत्तराखंड में बने हैं। उज्ज्वला योजना से भारत में दस करोड़ सिलेंडर महिलाओं को मिले हैं। जिसमें तीन लाख 65 हजार राज्य की लाभान्वित होने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। 18 हजार गांवों को बिजली से जोड़कर 2.62 करोड़ परिवारों तक रोशनी पहुंचाई। वन रैंक वन पेंशन भाजपा की सरकार ने लागू किया। समूह ग व घ में सैनिक परिवार के लिए रोजगार की व्यवस्था दी। देश की रक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। नड्डा ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट भारत के सैनिकों के पास नहीं थे। आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट विदेशों को भी निर्यात कर रहा है।

  • राज्य में रोपवे का काम प्रगति पर

नए बजट में पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे बनेंगे। जबकि राज्य में चार स्थानों पर 60 किलोमीटर रोपवे बनने का काम प्रगति पर है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य शुरू हो गया है। टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का भी निर्माण होगा। नया उत्तराखंड खड़ा हो गया है। नेचरल फाइबर अल्मोड़ा में खुल चुका है। उधम सिंह नगर नया एयरपोर्ट बन रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर के दर्शन नहीं करते वह आज मंदिर जाकर आरती कर रहे है। अटल जी ने उत्तराखंड बनाया है उसे संवारने काम मोदी कर रहे है। 34 हजार किसानों को किसान निधि 6760 परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली संयोजन दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया, चदंन राम दास, राम प्रसाद टम्टा, शेर सिंह गढ़िया, बसंती देव, बलवंत भौर्याल, सुबोध लाल साह, सुरेश कांडपाल, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, पुष्पा देवी, हेमा देवी, गोविंद टंगड़िया आदि मौजूद थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img