03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

युवकों से भर्ती परीक्षा में पेपर करवाने और नौकरी दिलवाने के नाम से करते थे ठगी, पुलिस ने तीन को रुड़की से किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने युवकों से भर्ती परीक्षा में पेपर करवाने और नौकरी दिलवाने के नाम से रुपये ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रुड़की से गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने सुधीर पुत्र रघुनाथ निवासी सैनपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, डेविड कुमार पुत्र साधू राम निवासी बाकरपूर थाना लक्सर हरिद्वार और मंजीत सिंह पुत्र मेघ सिंह नि इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार को सिविल लाइन रुड़की थाना क्षेत्र हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपितों ने परीक्षा कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से रुपये ले लेते थे, उन्हें वापस नहीं करते थे। जांच में आरोपितों की ओर से किसी परीक्षार्थी को परीक्षा कराने की और पेपर उपलब्ध कराने की ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इनका कार्य केवल परीक्षार्थियों से संपर्क कर उन्हे झांसे में लेकर उनसे पैसे लेना था। इसके अलावा यह गैंग फर्जी अपाइंटमेंट लेटर तैयार कर लोग को नौकरी दिलवाने के नाम के रुपये ले लेते थे। आरोपित सुधीर ने कोलकाता के एक व्यक्ति बिजेन मंडल को भारतीय सेना में नौकरी दिलवाने के नाम के पर दो लाख रुपये में सौदा किया था।

इसके लिए सुधीर ने आर्मी के फर्जी अपाइंटमेंट लेटर तैयार किए और इस काम में डेविड कुमार पुत्र साधू राम और मंजीत सिंह पुत्र मेघ सिंह ने इनकी सहायता की। गिरोह का अगला लक्ष्य आगामी होने वाली परीक्षा जिसमें एपीओ परीक्षा के परीक्षार्थियों से संपर्क कर उनसे रुपए ऐंठने का था। लेकिन एसटीएफ ने इससे पहले ही तीनों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सहारनपुर, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान जोधपुर में रुपयों के लेन देन के मुकदमें दर्ज होने का भी पता चला है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img