03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में इन मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर लगी रोक, गड़बड़ी की आशंका पर होगी जांच

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में कई शहरों के लिए तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर शासन में बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड शासन ने ऐसे सभी तैयार ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं, जो चीफ टाउन प्लानर रहे शशि मोहन श्रीवास्तव की ओर से तैयार किए गए थे. इतना ही नहीं उनके स्तर पर प्रस्तावित और विचाराधीन ड्राफ्ट मास्टर प्लान को भी फिलहाल रोक दिया गया है. इसके आदेश सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए हैं.

प्रभारी चीफ टाउन प्लानर पर गड़बड़ी के बाद लिया गया था एक्शन

उत्तराखंड में चीफ टाउन प्लानर रहे शशि मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया था. शशि मोहन श्रीवास्तव को शिकायत के चलते शासन में अटैच किया गया था. इसके अलावा गड़बड़ी के लिए तीन सदस्य जांच कमेटी का भी गठन हुआ था. यह कमेटी ड्राफ्ट मास्टर प्लान बनाने में की गई गड़बड़ी की शिकायत की जांच करेगी. साथ ही कई शहरों के ड्राफ्ट मास्टर को तैयार करने में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की शिकायत को भी बारीकी से देखेगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर शासन की रोक से हड़कंप

राज्य में कई शहरों के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर काम चल रहा है. ऐसे में यदि की गई शिकायत सही निकली तो तैयार ड्राफ्ट मास्टर में फायदा लेने वाले लोगों को रोक के फैसले से जबरदस्त झटका लगेगा. उधर, लंबे समय तक काम के बाद तैयार किए गए ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर रोक से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. माना जा रहा है कि ड्राफ्ट मास्टर प्लान से जिनको फायदा हो रहा था, उन्हें इस रोक से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तराखंड के सुनियोजित विकास के लिए तैयार हो रहा मास्टर प्लान

उत्तराखंड में सुनियोजित विकास के लिए तैयार हो रहे मास्टर प्लान को काफी अहम माना जा रहा है. फिलहाल, अमृत 1 के तहत देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर और नैनीताल के लिए मास्टर प्लान के ड्राफ्ट तैयार किए जा रहे हैं. बता दें कि देहरादून में बिना मास्टर प्लान के निर्माण कार्य का मामला नैनीताल हाईकोर्ट भी पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स विभाग और पुलिस की छापेमारी, 3 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसिल, एक सील

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Nainital Advocate Death : कार के अंदर अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Topics

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img