03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वन नेशन वन राशन कार्ड का डाटा दर्ज करने में आ रही दिक्कत, ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है काम

एफएनएन, देहरादून : वन नेशन वन योजना में राशन विक्रेताओं को राशन वितरण करने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अभाव में 60 प्रतिशत राशन विक्रेता वन नेशन राशन कार्ड धारकों के डेटा ऑनलाइन दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इसको देखते हुए अब जल्द पूर्ति निरीक्षक राशन विक्रेताओं को प्रशिक्षण देंगे। दरअसल, वन नेशन वन राशन कार्ड धारकों के लिए पूर्ति विभाग ने 27 दुकानें आवंटित की है।

विभागीय सर्वे के मुताबिक अधिकांश राशन विक्रेता को डेटा ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी ही नहीं है। डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया वन नेशन वन योजना के तहत जिन दुकानों को चिह्नित किया गया है उनको राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। रिकार्ड को ऑनलाइन दर्ज करने में किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल पूर्ति निरीक्षक से संपर्क साधने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा दुकानें आवंटित की गई हैं।

  • दुकानों में की जाएगी बढ़ोत्तरी

वन नेशन वन योजना के तहत किसी भी उपभोक्ता को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दुकानों में बढ़ोतरी की जाएगी। डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि वन नेशन वन योजना के तहत अगस्त माह में अत्योदय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में 21 हजार 766 एवं सितंबर माह में अभी तक 911 उपभोक्ताओं को राशन आवंटित किया जा चुका है। राशन विक्रेता जितेंद्र गुप्ता ने बताया वेबसाइट न चलने की वजह से राशन वितरण में दिक्कत आ रही है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img