03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों ने की तलाश पर नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

एफएनएन, देहरादून : एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की गंगनहर में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गंगनहर में डूबे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

  • युवक की तलाश में जुटे हैं गोताखोर

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है। युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया।

इसके बाद पुलिस व गोताखोरों ने गंगनहर में युवक की घंटों तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास भी कुछ नहीं मिला है। युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img