03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला पर उसके पति और बेटे ने मिलकर धारदार हथियार से किया हमला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई

Spread the love

एफएनएन, खटीमा: चंपावत जिले के टनकपुर में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है. मानवीय रिश्तों को तार-तार करने वाली इस खबर में एक महिला पर उसके पति व बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में घायल महिला को टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया. फिलहाल महिला की तहरीर पर टनकपुर कोतवाली पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है.

टनकपुर नगर के घसियारा मंडी वार्ड नं 9 मे महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर जानलेवा हमला किये जाने की जानकारी सामने आई है. पीड़ित महिला ने अपने पति व पुत्र पर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाया है. जिसकी नामजद तहरीर टनकपुर कोतवाली मे पीड़िता ने सौपकर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर न्याय दिलाये जाने की मांग की. मामला गुरूवार की रात का बताया जा रहा हैं. तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस जांच मे जुट गयी है.

पीड़ित महिला विद्या पाल ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर में बताया मंगलवार की रात उसके पति लाल सिंह पाल ने उससे पैसो की मांग की. पैसे न देने पर उसके पति और पुत्र रवि पाल ने सोते समय उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हों गयी. घायल अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उसका उपचार किया गया. उसके शरीर के कई हिस्सों मे गहरे जख्मों के निशान अभी भी मौजूद हैं.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img