03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला के पीछे-पीछे होटल आ धमका पति, प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया

एफएनएन, आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ Oyo होटल में थी। पति को इस बात की भनक लग गई थी, तो वो महिला के पीछे-पीछे होटल में आ धमका और उसे प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को एक साथ देखकर पति ने जमकर हंगामा किया।

बेटे की तबीयत के बहाने से प्रेमी से अकसर मिलती रहती थी महिला 
पूरा मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। कमला नगर क्षेत्र निवासी एक महिला के बेटे की तबियत खराब चल रही है। वह बेटे की थैरेपी के लिए सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में आती रहती थी। तभी उसकी दोस्ती कंपाउंडर से हो गई। वह अकसर उससे मिलती रहती थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं वह कई बार अपने घर से जेवरात भी ले गई।

पति को हुआ शक तो अपने मोबाइल में ले लिया पत्नी के मोबाइल का एक्सेस 
पत्नी के आचरण देख पति को उसपर शक होने लगा। इसके बाद उसने पत्नी के मोबाइल का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। पति ने पत्नी की चैट पढ़ ली। बुधवार को महिला ने अपने प्रेमी को मैसेज करके सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस बात की जानकारी पति को भी हो गई। वह परिवार के लोगों को साथ लेकर होटल में पहुंच गया। उसने पत्नी और प्रेमी दोनों को पकड़ लिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। दोनों के परिवारों के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों में बातचीत हुई, लेकिन पति पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में महिला अपने मायके वालों के साथ चली गई।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img