Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडविधायक के करीबी का घर बचाने को घटा दी सड़क की चौड़ाई

विधायक के करीबी का घर बचाने को घटा दी सड़क की चौड़ाई

  • ठुकराल की दोहरी नीति से ट्रांजिट कैंप में नाराजगी, आवासीय कॉलोनी में घुमाया पुतला फिर फूंका

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैम्प में सड़क निर्माण के दौरान जब विधायक के करीबी का घर तोड़ने का नंबर आया तो सड़क की चौड़ाई ही घटा दी गई ! इससे आक्रोशित लोगों ने दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इससे पूर्व विधायक के पुतले को आवासीय कालोनियों में घुमाया गया। पार्षद मोनू निषाद व दिलीप अधिकारी ने विधायक ठुकराल पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक द्वारा सिडकुल ढाल से श्रीनगर तक बनाए जा रहे मार्ग की चौड़ाई 60 फीट स्वीकृत कराई गई थी। जिसके चलते निर्माणदाई संस्था द्वारा सिडकुल ढाल से शिवनगर तक सैकड़ों लोगों के घर एवं प्रतिष्ठान तुड़वा दिए गए। जब विधायक ठुकराल के एक चहेते रामकुमार के भवन को तोड़ने की बारी आई तो वह नगर निगम के अधिकारियों पर सड़क की चौड़ाई कम कराने को दबाव बनाने लगे। आरोप है कि रामकुमार के भवन के आगे सड़क की चौड़ाई घटाकर 52 फीट कर दी गई और उसके पश्चात निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पार्षद निषाद ने कहा कि यदि सड़क की चौड़ाई कम करनी थी तो सिडकुल ढाल से शिव नगर चौड़ाई एक समान की जाती ताकि सैकड़ों लोगों के भवनों को नुकसान नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि विधायक की दोहरी नीति को क्षेत्रवासी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। यदि प्रशासन द्वारा विधायक के कहने से निर्माणाधीन सड़क की चैड़ाई कम की जाती है तो ट्रांजिट कैम्प के लोग इसके खिलाफ जन आंदोलन शुरू कर देंगे। पुतला फूंकने वालों में संजीव रस्तोगी, रंजीत सिंह राना, अनिल विश्वास, अंगद भारद्वाज, संजीव कश्यप, मोनू, मिंटू विश्वास, विष्णुपद, दीपक कीर्तनीया, रोबिन विश्वास, विश्वमित्र विश्वास सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments