एफएनएन, देहरादून : बनभूलपुरा में उपद्रवियों की करतूत से नौनिहाल परेशान हैं। स्कूल जाने वाले ये मासूम अब डर और दहशत के साये में घरों में कैद होकर रह गए हैं। बोर्ड परीक्षा वाले बच्चे भी इस हिंसा के बाद बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र के स्कूल बंद होने के कारण सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है।
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। स्कूलों में प्रैक्टिकल भी चल रहे हैं। बनभूलपुरा के बच्चों के लिए यह समय काफी मुश्किल हो रहा है। हिंसा के बाद घरों में कैद बच्चे न तो अच्छी तरह से पढ़ पा रहे हैं और न ही परीक्षा की तैयारियां कर पा रहे हैं। डर और चिंता में डूबे बच्चों को उनके परिजन किसी तरह समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
दो छात्राओं के चेहरे की खुशी










