Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबाठला अस्पताल के कर्मचारियों से हो सकती है पूछताछ, मामला तीसरी मंजिल...

बाठला अस्पताल के कर्मचारियों से हो सकती है पूछताछ, मामला तीसरी मंजिल से कूदकर युवती की मौत का

  1. बड़ा सवाल, बुटीक से अस्पताल की छत तक कैसे पहुंची युवती ?

एफएनएन, रुद्रपुर : बाठला अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बड़ा सवाल यह है कि दुर्गा मंदिर स्थित बुटीक में काम करने वाली यह युवती अस्पताल की छत पर क्यों और कैसे पहुंची ? पुलिस इस मामले में जल्द ही अस्पताल के कर्मचारियों से फिर पूछताछ कर सकती है।

आपको बता दें कि जगतपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती लिपिका विश्वास पुत्री शुभंकर विश्वास ने शुक्रवार रात मुख्य बाजार स्थित बाठला अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। लिपिका दुर्गा मंदिर स्थित मुस्कान बुटीक पर काम करती थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि दुर्गा मंदिर गली स्थित बुटीक में काम करने वाली यह युवती बाठला अस्पताल तक क्यों और किसके कहने पर गई ? क्यों उसे अस्पताल के कर्मचारियों ने अनजान जानकर नहीं रोका ? क्यों उसे तीसरी मंजिल पर जाने दिया गया ? यह सब सवाल जांच के योग्य हैं।

पुलिस इस मामले में जल्द ही बाठला अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। आखिर कौन युवती को वहां तक लेकर गया था इसकी भी पुलिस पड़ताल करेगी। उधर, बताया जा रहा है कि डॉक्टर बाठला बाहर गए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments