03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तिरंगा यात्रा में दिखाई दिया युवाओं में देशभक्ति का जज्बा।

Spread the love
एफएनएन:

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देशभक्ति की भावना विकसित करने व राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि ग्रेवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा युवाओं में दिखाई दिया पूरा नगर भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा, तिरंगा यात्रा लोगों में आकर्षण का केंद्र रही। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने सभी नागरिकों को 15 अगस्त में अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर झंडा वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि ग्रेवाल, मंडल अध्यक्ष ध्रुव राणा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मान, पूर्व मंडी चेयरमैन केडी गहतोड़ी, डॉ पवन सिंह राणा, उमेश अग्रवाल, सोमवीर यादव, परमजीत सिंह हरियान,, रानू कोहली, भास्कर संभल धर्म सिंह बिष्ट, विशाल गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img