Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChhattisgarhट्रक में बॉडी के नीचे मिला सीक्रेट चेंबर, भरा था 50 लाख...

ट्रक में बॉडी के नीचे मिला सीक्रेट चेंबर, भरा था 50 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

एफएनएन, रायपुर : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने एक सूचना के बाद एक ट्रक को संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ के बाद पड़ताल की तो अवाक रह गई। पुलिस को ट्रक में बॉडी के नीचे पूरा सीक्रेट चेंबर मिला, जिसमें लाखों का गांजा भरा पड़ा था। पुलिस गांजे की खेप जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजे की बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर आयशर ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 को रोककर जांच की तो सभी अचंभित रह गए। बड़े ट्रक के नीचे गोपनीय रूप से चेंबर बनाया गया था। इसे उठाने के लिए पुलिस क्रेन का सहारा लेना पड़ा। जब चेंबर खुला तो उसमें से 2 क्विंटल गांजा भरा पड़ा था। गाड़ी को तस्करी के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था।

सामान्य रूप से कोई पकड़ नहीं सकता था

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चेंबर इतनी सफाई से गोपनीय रूप से बनाया गया था कि सामान्य रूप से कोई इसे पकड़ नहीं सकता था। लेकिन कबीरधाम पुलिस ने इस चालाकी को न सिर्फ पकड़ लिया बल्कि चेंबर से 2 क्विंटल गांजा पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

अंतरराज्जीय तस्कर भी गिरफ्त में आया

आयशर ट्रक में पुलिस का केवल गांजा ही हाथ नहीं लगा। ट्रक में उन्हें अंतरराज्जीय गांजा तस्कर भी मिल गया। इसमें ईश्वर सिंह पिता हजारी लाल सिंह 48 साल निवासी हरियाणा और रामू सिंह परमार 32 साल निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा से दिल्ली होता है गांजा तस्करी

पुलिस जांच में आरोपियों ने बताया कि वे इस गांजे को ओडिसा से दिल्ली ले जा रहे थे। पूर्व में भी वे इस तरह गांजे की खेप पहुंचा चुके हैं। गांजा ओडिसा में तैयार होता है, जिसकी देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments