03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार बनते ही हल होगी पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की समस्या : हरीश रावत

Spread the love

एफएनएन, लालकुुआं : उत्तराखंड में मतदान खत्म हो चुके हैं। पर अभी पोस्टल बैलेट डाले जा रहे हैं। जिन पुलिसकर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगी थी उन्हें इस तरह से वोटिंग की सुविधा दी गई है। इन वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए लालकुुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियो क्लिप जारी किया और कोतवाली भी गए। इसके अलावा राजनीति के माहिर खिलाड़ी हरदा ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का दांव भी चला है। अब 10 मार्च को देखना होगा कि हरदा अपने इस दांव में कितना सफल होते हैं।

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियों जारी कर पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान का वादा किया है। जिसके बाद उन्होने लालकुआं कोतवाली में जाकर पुलिस कर्मियों से पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होने कहा है कि राज्य सरकार के एक गलत निर्णय ने राज्य के पुलिस कर्मियों को गहाराई तक चोट पहुंचाई है। उनकी भावनाओं को आहत किया है। जो ग्रेड पे उनको दी गई थी उनको डाउन ग्रेड करना उनकी कर्तब्यनिष्ठा का उपहास उडाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पुलिस कर्मियों से किया गया ग्रेड पे का वादा पूरा किया जाएगा। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

जिसके बाद वह बिंदुखत्ता के श्रीलंका टापू में पहुंचे और वहा के लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार बनते ही सभी समस्याओं के समाधान का वादा किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस के बिंदुखत्ता ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धरम सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

 

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img