Saturday, July 12, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, भाजपा  के 5...

नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, भाजपा  के 5 और सपा से 1 पार्षद कार्यकारिणी चुने गए

एफएनएन, बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ । इसमें भाजपा  के पांच और सपा से एक पार्षद का कार्य कारिणी के लिए चुने गए। बृहस्पतिवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हो गए हैं।

महापौर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह सदस्य सलीम पटवारी, सर्वेश रस्तोगी, गरिमा, नीरज, सौरव कुमार और सागर मौर्य के कार्यकाल पूरा होने की बात बताई गई।

इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के वार्ड 38 की हर्ष कुमारी, वार्ड 43 के पूनम राठौर, वार्ड 72 के मुकेश सिंघल, वार्ड 23 से सतीश कातिब, वार्ड 47 से रंजीत बाल्मीकि और सपा के वार्ड 73 के गुल बशर ने नामांकन किया। सभी को निर्विरोध चुन लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments