03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दरिंदे ने तीन साल की बहन से किया दुष्कर्म, फिर दी दर्दनाक मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा में तीन साल की मासूम की हत्या की खबर से लोग सहमे हुए हैं। मौसेरे भाई ने ही अपनी बहन से पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में जहां लोगों में रोष हैं वहीं बेटी के साथ हुई दरिंदगी से परिजनों का बुरा हाल है।

शुक्रवार को किच्छा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मौसेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। तीन साल की मासूम बहन को बाइक पर बैठाकर वह अपने साथ ले गया। उसके बाद लापता हो गया। देर रात तक जब परिजनों ने बेटी को नहीं देखा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

आरोपी मौसेरे भाई ने मामले के खुल जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव को एक नाले के पास फेंक दिया, जिससे वह पकड़ में न आ सके। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची तक पहुंचने की कोशिश की। पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

  • चुन्नी से बच्ची का गला घोंटा
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बच्ची को मौसेरा भाई अपने साथ ले गया था। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव एक नाले के पास मिला। आरोपी ने चुन्नी से बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। अपने जिगर के टुकड़े की ऐसी हालत देख परिजन सदमे में हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img