03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

56 हजार रुपये के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने की चाहत में शोरूम पहुंचा शख्स, थैला खुला तो हैरान रह गए कर्मचारी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक वाहन शोरूम में उस वक्त सभी लोग हैरान रह गए जब एक युवक स्कूटी खरीदने के लिए सिक्के लेकर पहुंचा। उसके पास एक थैला था, जिसमें 56 हजार के सिक्के थे। युवक की स्कूटी खरीदने की चाहत थी, जिसके लिए वह लंबे समय से पैसे जमा कर रहा था।

मौका धनतेरस का था। जब 56 हजार रुपये के चिल्लर लेकर एक युवक वाहन शोरूम में स्कूटी लेने पहुंचा। थैले में भरे 10-10 के 5600 सिक्के देखकर शोरूम के कर्मचारी हैरान हो गए। करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय कर्मचारियों को सिक्के गिनने में लगा।

शिव नगर निवासी आकाश गुम्बर ने बताया कि धनतेरस पर्व में उन्हें एक स्कूटी खरीदनी थी। काफी लंबे समय से पैसे जोड़ रहा था। कुल 56 हजार रुपये होने पर उन्होंने स्कूटी खरीदने का मन बनाया। शोरूम में जैसे ही आकाश ने थैला खोला तो कर्मचारी और आसपास के सभी लोगों की नजरें यही टिक गई। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि स्कूटी खरीदने के लिए कोई सिक्के लेकर पहुंच सकता है।
इधर, संजय टीवीएस के विनोद गक्खड़ ने बताया कि युवक 56 हजार रुपये के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा था। कर्मचारियों ने रुपये गिनकर स्कूटी फाइनेंस कर दी है। वहीं यह मामला चर्चा का विषय भी बना हुआ है। सोशल मीडिया पर युवक खूब वायरल हो रहा। रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर जिले में धनतेरस पर करीब 700 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिले में हुई धनवर्षा से कारोबारियों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
दोनों दिन हुई खूब खरीदारी से बाजार झूम उठा। ग्राहकों ने बर्तन, सोना-चांदी से लेकर, कार-बाइक, फर्नीचर, कपड़ों की खूब खरीदारी की, लेकिन स्कूटी खरीदने पहुंचे युवक की वजह से सारे दिन बाजार में यही चर्चा रही।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img