03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ बदमाश, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

एफएनएन, रूड़की: उत्तराखंड के रूड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर सिविल अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। यहां देर रात पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

इसी बीच पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। आज यानी मंगलवार की सुबह में घायल बदमाश ने बाथरूम जाने के लिए कहा। वहीं, इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।

वहीं, बदमाश के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। बता दें कि बदमाश की तलाश में रुड़की पुलिस समेत जिले भर की पुलिस जुट गई है। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img