03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यशपाल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक: विधायकों ने विशेष सत्र में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर किया विचार

एफएनएन, देहरादून : राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय विशेष सत्र में उत्तराखंड के जन मुद्दों को उठाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने रणनीति बनाई। रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। सभी विधायकों ने विशेष सत्र में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

बैठक में तय किया गया कि विपक्ष की ओर से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ है लेकिन अभी तक आपदा से प्रभावितों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पाई। धराली आपदा में जनहानि के बारे में प्रदेश सरकार की ओर से अब तक सही सूचना नहीं दी गई है। सरकार को इस समय आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए था। ऐसे समय में कॉमेडी शो कराया जा रहा है।
राज्य गठन के बाद कांग्रेस सरकार समय कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थीं जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद करने का काम किया। इस पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक अनुपमा रावत, विक्रम नेगी, लखपत बुटोला, ममता राकेश, आदेश चौहान समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img