03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर कोतवाली पहुंचे पति ने कहा-मार डाला

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पति को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि मशरूफ अक्सर दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

कुछ देर पत्नी की लाश के पास बैठकर वह सीधे कोतवाली पहुंचा। पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी।

इस पर पुलिस ने मृतका के खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img