03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी सीआईडी अधिकारी बने जालसाज ने पूरा घर खंगाल दिया, की दस लाख की डिमांड

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : सीआईडी अधिकारी बन जालसाज ने नगर के प्रतिष्ठित होम्योपैथी चिकित्सक को उसने हाउस अरेस्ट कर उससे दस लाख रुपये की मांग कर दी। सीआईडी अधिकारी बने जालसाज ने स्वयं ही पूरा घर भी खंगाल दिया। पैसा न मिलने पर दस लाख की व्यवस्था ने करने पर जान से मारने की धमकी दे वह चला गया। देर शाम हिम्मत करने के बाद चिकित्सक ने कोतवाली पहुंच पुलिस से शिकायत की तो हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

पटेक पार्क आवास विकास निवासी डा. गोरांग मोहपात्रा पुत्र बृज बंधू गोरांग ने पुलिस से की शिकायत में कहा दोपहर दो बजे के करीब वह अपने क्लीनिक में ही था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने अपने आपको सीआईडी अधिकारी बता कर उसके साथ ही उसकी पत्नी का भी मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।

उनको प्रभाव में लेने के बाद वह उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करने लगा। इसी दौरान उसने उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र फेंक दिए और उनसे घर व बैंक में कैश के बारे में जानकारी लेने लगा। जब उन्होंने उस अधिकारी से इसका आशय पूछा तो उसने अपनी पेंट की जेब में हाथ मार कर धमकी दी कि उसकी जेब में पिस्टल है अगर उसकी बात नहीं मानी तो पिस्टल से उनकी जान ले लेगा।

जब उसको घर पर कैश न होने की बात कहीं तो उसने उनकी बातों पर विश्वास न करते हुए गुस्से में आकर उसके साथ ही उसकी पत्नी को जमीन पर बैठाने के बाद धमकी देकर क्लीनिक के साथ ही बना उसका पूरा घर स्वयं ही खंगाल दिया।घर पर कैश न मिलने उसने कैश के बारे में जानकारी लेने के लिए उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह उनको दस लाख रुपये की व्यवस्था कर रखने की धमकी दे कर जाते समय उनसे संपर्क कर पैसा कहा देना है इसके बारे में बोल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस वहां से उसके आने व जाने के मार्ग की जानकारी के लिए आवास विकास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

घंटों दहशत में रहे

किच्छा : फर्जी सीआईडी अधिकारी बन पहुंचे व्यक्ति ने डा. मोहपात्रा व उनकी पत्नी को दो घंटे तक मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर दिया कि वह उसके चार बजे के करीब जाने के बाद भी पुलिस से शिकायत करने की साहस नहीं कर पाए।

मामले की जानकारी जब आस पड़ोस के लोगों के साथ ही डा. मोहपात्रा के परिचितों को लगी तो वह उनके घर पहुंच गए। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री नितिन फुटेला, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा के साथ डा. मोहपात्रा कोतवाली जाने का साहस कर पाए। देर शाम उन्होंने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img