03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कबाड़ गोदाम में आग से अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई

एफएनएन, रुद्रपुर: शहर में बुधवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में एक फायरमैन घायल हो गया, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

रुद्रपुर में बीती रात लगभग 8:02 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शिमला बहादुर, फूलसूंगा क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है. सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में फायर यूनिट रुद्रपुर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग प्लास्टिक कबाड़ से भरे गोदाम में तेजी से फैल रही थी. आग की तीव्रता को देखते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर दो डिलीवरी होज पाइपों की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया.

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एक अतिरिक्त फायर यूनिट रुद्रपुर फायर स्टेशन से व एक फायर यूनिट पंतनगर फायर स्टेशन से भी मौके पर बुलाई गई. कुल तीन फायर यूनिटों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया.अग्निकांड में खलील पुत्र जलील का प्लास्टिक कबाड़ जलकर नष्ट हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

आग बुझाने के दौरान लीडिंग फायरमैन चंद्र प्रकाश के पैर में पिघला हुआ प्लास्टिक चिपक जाने से वे घायल हो गए. उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है.

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img