03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के किसान हुए यूपी के किसानों से ज्यादा मालामाल, गन्ने के मूल्य में ₹28 की बढ़ोतरी, जाने क्या कुछ बोले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करने पर फोकस कर रही है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में ₹28 की बढ़ोतरी की है। अब गन्ना किसानों को सरकार अगेती फसल पर ₹355 और सामान प्रजाति के लिए ₹345 प्रति कुंतल मूल्य देगी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों को अधिक मूल्य दे रही है। वहीं सरकार ने गन्ना भाड़े में कमी की है। पहले किसानों को गन्ना ₹11 प्रति कुंतल भाड़ा चुकाना पड़ता था, जिसे सरकार ने कम करते हुए साढे ₹9 कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रदेश के 900000 किसानों के बैंक खातों में 13 सौ करोड़ की धनराशि दी जा चुकी । है 882000 किसानों की मृदा कार्ड बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने की अगेती किस्म के लिए ₹350 कुंटल दे रही है। पिछले वर्ष अगेती प्रजाति के लिए 327 मूल्य एवं सामान्य प्रजाति के लिए 317 मूल्य घोषित किया गया था। चौहान ने कहा कि सितारगंज की बंद पड़ी सहकारी चीनी मिल को रिकॉर्ड समय में शुरू कर वहां पर पेराई सत्र सुचारु करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार किसान हित में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान उनके साथ ज्ञान सिंह चौहान, कुंवर विश्वेंद्र सिंह, अक्षय गहलोत और सुशील चौहान आदि थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img