03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूसीसी के लिए गठित विशेषज्ञ समिति प्रदेश सरकार को जल्द सौंप सकती है रिपोर्ट, दून स्थित दफ्तर का सामान समेटने की तैयारी

एफएनएन, देहरादून : समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति प्रदेश सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। समिति अपने देहरादून स्थित कार्यालय का सामान समेटने की तैयारी में है। उसने दफ्तर का सामान शासन को हस्तांतरित करने के लिए अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया है। समिति के अपर सचिव प्रताप सिंह शाह ने इस संबंध में गृह विभाग को एक पत्र भी लिखा है।

विशेष सचिव (गृह) को संबोधित पत्र में कहा गया है कि विशेषज्ञ समिति का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही समिति ड्राफ्ट शासन को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद देहरादून में उपलब्ध उपकरण और अभिलेख भी शासन को हस्तांतरित करना होगा।

इसलिए समिति का कार्य समाप्त होने के उपरांत कार्यालय में उपकरण, सामग्री व अभिलेख हस्तांतरित करने के लिए शासन से एक सक्षम अधिकारी को नामित करने का अनुरोध किया गया है। पत्र की प्रति अपर मुख्य सचिव गृह, सचिव विशेषज्ञ समिति और विशेष कार्याधिकारी यूसीसी को भी भेजी गई है।

  • समिति का कार्यकाल 27 जनवरी तक है

यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना है। प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर से चार माह का कार्यकाल बढ़ा दिया था। लेकिन समिति के अपर सचिव के पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द रिपोर्ट सौंप सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लखनऊ में प्रवासी उत्तराखंडियों के कार्यक्रम में यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए थे।

  • शाह को भी दी जा चुकी है जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी विशेषज्ञ समिति के सदस्य यूसीसी की रिपोर्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद ही यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपे जाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा था।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img