Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड10 अक्तूबर को बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक...

10 अक्तूबर को बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक दरबार में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

एफएनएन, देहरादून : हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका।

फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान ट्रस्ट की ओर रखा गया। कहा कि दस अक्तूबर तक यात्रा चलेगी इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments