03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सियाचिन में देश के लिए बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लया गया। हरि‍द्वार में पूरू सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

  • हरिद्वार गंगा तट पर होगा बलिदानी जगेंद्र सिंह चौहान का अंतिम संस्कार

उनके मामा सेवानिवृत्त कैप्टन मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्थिव शरीर को सेना के विमान से गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। जिसके पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से जगेंद्र चौहान का पार्थिव शरीर को शाम करीब तीन बजे रुड़की एमएच पहुंचाया गया। रुड़की से बलिदानी जगेंद्र के पार्थिव शरीर को सुबह आठ बजे डोईवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया। इसके पश्चात हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • वादे के पक्के निकले जगेंद्र चौहान

हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान आज 25 फरवरी को ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन इससे पूर्व ही ड्यूटी के दौरान हादसे में उनका निधन हो गया। उसके बाद मौसम खराबी के चलते बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका। कल देर शाम उनका पार्थिव शरीर रुड़की एमएच पहुंचा। आज सुबह 25 फरवरी को ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा।

  • विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम ने दिया मदद का भरोसा

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनके स्वजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर शहीद के स्वजन को मदद देने की बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img