Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

एफएनएन, देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। मंगलवार को यह फैसला भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान लिया गया। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।

जेपी नड्‌डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। बता दें कि दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन है। मंगलवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की स्पीच को मार्गदर्शन वक्तव्य कहा गया है। इसके बाद दो दिन की यह मीटिंग खत्म हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments