03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगोत्री से लौट रहे MP के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रेवलर व दो वाहन मलबे में दबे, चार की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : सोमवार की देर शाम को गंगोत्री धाम से लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रेवलर और दो अन्य छोटे वाहन गंगनानी के पास मलबे में दब गए। इस घटना में एक महिला सहित सहित चार व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि 10 घायल हुए हैं। हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं।

तीन शव बरामद

जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि वर्तमान तक तीन शव निकाले गए हैं। एक शव गाड़ी में फंसा है। जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। 10 घायलों को चित्सालय भेजा गया है, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ी/पुलिस चौकी प्रभारी भटवाड़ी/बीआरओ के अधिकारी/एसडीआरएफ/पुलिस/एंबुलेंस आदि तैनात हैं।

मलबे की जद में आए तीनों वाहन में कुल 31 लोग सवार थे। वाहन में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित है। घटना स्थल पर तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए है जबकि एक शव वाहन में फंसा है। चूंकि पहाड़ी से रुक रुककर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं और तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मृतक व घायलों का विवरण

मृतक

  • रवि बघेल (50) हरियाणा (ड्राइवर)
  • पुष्पा चौहान (65) पत्नी मोहनलाल, निवासी साकेत भोपाल मध्य प्रदेश
  • अंशुल मंडलोई (23) निवासी देवास मध्य प्रदेश
  • योगेन्द्र सोलंकी (23) निवासी देवास मध्य प्रदेश

गंभीर घायल

  • शोभा पत्नी (49) बंशीलाल निवासी इंदौर मध्य प्रदेश
  • सानिध्य बाथलिया (14) पुत्र दिपेश बाथलिया, निवासी इन्दौर मध्य प्रदेश
  • अभिषेक सोलंकी (25) निवासी देवास मध्य प्रदेश
  • उमंग सोलंकी (24) निवासी देवास मध्य प्रदेश

घायल

  • माही चौहान (9) पुत्र महेन्द्र चौहान, निवासी साकेत भोपाल मध्य प्रदेश
  • अमृता पुत्री (13) महेन्द्र चौहान, निवासी साकेत भौपाल मध्य प्रदेश
  • संतोष निवासी साकेत भोपाल मध्य प्रदेश
  • मनोज साहू (33), निवासी भोपाल मध्य प्रदेश
  • भूपेन राठोर (34) निवासी भोपाल मध्य प्रदेश
  • अंशुल (24) निवासी देवास मध्य प्रदेश

करीब 11 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घायलों को करीब 11 घंटे बाद मंगलवार की सुबह गंगनानी में उपचार दिया गया तथा एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम भी करीब 11 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची है।

घटना में मृतक महिला यात्री भोपाल मध्य प्रदेश की निवासी है जबकि अन्य तीन पुरुष मृतक भी मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इन के शव को घटना स्थल से निकाले की कार्यवाही चल रही है।

रविवार की दोपहर से लगातार वर्षा

उत्तरकाशी जनपद में रविवार की दोपहर से लगातार वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ। जिसके कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम उत्तरकाशी भटवाड़ी व मनेरी से गंगनानी रात के समय में रेस्क्यू करने के लिए नहीं पहुंच पायी।

मंगलवार की सुबह सीमा सड़क संगठन की टीम ने जब राजमार्ग को भटवाड़ी और गंगानानी के बीच सुचारू किया तब गंगनानी में घायलों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच पायी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने व्‍यक्‍त की संवेदना

उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। समस्त देवतुल्य जनता से मेरा अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

-पुष्‍कर सिंह धामी, मुख्‍यमंत्री

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img