मुक्त चिंतन में परिषद् के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे सभी कार्यकर्ताओं की समस्त जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने आगामी माह में वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, बाल संस्कार शिविर, परिषद् का स्थापना दिवस मनाने, सेवा हेतु असेवित बस्तियों का चयन करने, महिला सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने और सदस्य संख्या प्रत्येक शाखावार पूर्ण करने का आवाहन सभी शाखाओं के दायित्वधारियों से किया।
कार्यशाला में अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, बरेली की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति गंगवार ने मुख्य अतिथि की हैसियत से अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं को भी शिक्षा, रोजगार के क्षेत्रों में समान अवसर सुनिश्चित कराने और उनमें निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है।
एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। सीबीएससी से संबद्ध बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में शुक्रवार को शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर विशेषज्ञों ने टीचर्स को स्ट्रेस मैनेजमेंट या 'तनाव प्रबंधन' के टिप्स भी दिए।