Tag: wife in custody

बरेली न्यूज: पत्नी की बेवफाई से त्रस्त युवक ने किया सुसाइड

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पत्नी का दूसरे युवक से मोबाइल पर लगातार वीडियो कॉल करना और समझाने पर भी नहीं मानना युवक को इस कदर नागवार गुजरा कि मंगलवार को उसने पास के खाली प्लॉट में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा काटा और शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।