एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सामाजिक संस्था 'विकल्प' द्वारा शहर के निकट सहासिया गांव में जन सहयोग से विकसित किये जा रहे अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में काकोरी एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वालंटियर्स ने नीम का एक पौधा रोपकर पूरे वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया।