Tag: UP Power Corporation

बरेली में एकमुश्त समाधान योजना में कई उपभोक्ताओं से ₹2.65लाख की ठगी

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। उप्र पॉवर कॉरपोरेशन के बरेली कार्यालय में तैनात एक लिपिक ने  एकमुश्त समाधान योजना में अनाप-शनाप रकम के बिल संशोधित कराने के बहाने कई उपभोक्ताओं को तगड़ी चोट देते हुए उनसे 2.65 लाख रुपये ठग लिए। पूरे घपले की शिकायत निगम के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से की गई है। अधिकारी अब मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।