Tag: to death

खड़ंजा किनारे बेंच पर बैठे शख्स की ट्रैक्टर के पहिए तले कुचलकर मौत, हत्या का इल्ज़ाम

थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला चौधरी में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।