Tag: Sher Ali Zafri

यूपी से उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान तक फैला है शेर अली जाफरी का नकली डिग्रियां बांटने का मकड़जाल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शेर अली जाफरी का फर्जी डिग्रियां बांटने का काला धंधा सिर्फ बरेली के सीबीगंज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फर्जीवाड़े का उसका मकड़जाल यूपी समेत चार राज्यों में फैला हुआ है। बरेली मंडल के चारों जिलों समेत चार राज्यों में उसके 11 कॉलेज वर्षों से फर्जी डिग्रियां बांट रहे हैं। यूपी के अलावा जाफरी ने उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान में भी अपने शिक्षण संस्थान खोल रखे हैं। इनमें से अधिकतर नकल के लिए भी बदनाम हैं।

Bareilly Big Breaking: डी. फार्मा फर्जी डिग्री मामले में खुसरो कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी बेटे समेत गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डी. फार्मा की फर्जी डिग्री देकर करोड़ों रुपये हड़पने और सैकड़ो छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देने के आरोपी खुसरो कॉलेज के एमडी/भाजपा नेता शेर अली जाफरी और उनके बेटे फिरोज अली जाफरी को बुधवार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।