Tag: sardaar patel baudhik vichar manch

‘एग्री बिजनेस और उपज की मार्केटिंग से ही आगे बढ़ेगा किसान’

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बदायूं रोड स्थित  कुंवर रिसोर्ट में सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच की किसान उत्थान संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव रहे रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार सिन्हा ने सभी को बताया कि अब समय खेती-किसानी का कम और एग्री बिजनेस का ज्यादा है। सभी किसान भाई मिलकर FPO बनाएं और अपने उत्पादों की मार्केटिंग खुद करें। उन्होंने और अन्य वक्ताओं ने युवाओं को सिविल सर्विसेज में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित-प्रोत्साहित भी किया।