एफएनएन, नई दिल्ली। पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर और 60 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा के चिटफंड घोटाले को अंजाम देने वाले निर्मल सिंह भंगू की तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से बीमार भंगू को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद पर्ल्स कंपनी में फंसे निर्मल साढ़े पांच करोड़ से भी अधिक निवेशक की मेहनत की गाढ़ी कमाई में से जमा कराई गई 45000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अब उन्हें वापस मिल भी पाएगी?-यह बड़ा सवाल सबके जेहन में गूंज रहा है।