एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में बरेली से आई चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार को मीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक पैथालॉजी लैब को सील करवा दिया जबकि कई अवैध पैथोलॉजी लैब्स, नर्सिंग होम्स,अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक छापे की भनक लगते ही शटर गिराकर भाग गए।